{"_id":"f8a712bb78872287dde69e4203eb2bb7","slug":"clerks-recruitment-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के डिग्री कॉलेजों में लिपिकों, सहायकों की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के डिग्री कॉलेजों में लिपिकों, सहायकों की भर्ती
मेरठ/ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2013 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में एडेड डिग्री कॉलेजों के लिए अच्छी खबर है। शासन ने लिपिक और प्रयोगशाला सहायकों की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
कॉलेजों को शासनादेश भेज दिया है कि खाली पद जल्द भरे जाएंगे। प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग में ‘समूह ग’ के अंतर्गत 1043 पदों पर नियुक्ति होनी है। मेरठ के डिग्री कॉलेजों में 20 से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी।
शासन ने 15 मार्च 2012 को लिपिक और प्रयोगशाला सहायकों की नियुक्ति पर रोक लगी थी। कार्मिक विभाग को रोक हटाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश शासन सचिव देवेश चतुर्वेदी ने भर्ती के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
11 जुलाई को जारी आदेश में कहा गया है कि प्रत्येक साल कॉलेजों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने और लिपिक और प्रयोगशाला सहायक के रिटायर होने से भार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
इससे सहायता प्राप्त कॉलेजों में पाठ्यक्रम और कार्यालय का कार्य प्रभावित हो रहा है। इसलिए पद भरे जाने आवश्यक हैं। प्रदेश में समूह ग के तहत 1043 पदों पर नियुक्ति होनी है।
शहर के छह एडेड कॉलेजों में 20 से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। जिलों में कमेटी गठित होने के बाद नियुक्ति का काम शुरू होगा। अगले दो-तीन महीने में प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। मेरठ कॉलेज में आठ क्लर्क और प्रयोगशाला सहायक के पद खाली हैं।