फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Zilla panchayat member was on the railway line Shav brother

रेलवे लाइन पर मिला जिला पंचायत सदस्य के भाई का श्ाव

Sun, 07 Feb 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट Updated Sun, 07 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Zilla panchayat member was on the railway line Shav brother
जिला पंचायत सदस्य के भाई का शव रेलवे लाइन पर मिलने से हड़कंप मच गया। शरीर पर कई जगह जख्म और चोट के निशान देखकर परिजनों ने हत्या की संभावना जताई है। सूचना पर मौके पर पहुंचे सदर विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी हत्या किए जाने की आशंका जताई है। वहीं पुलिस का कहना है कि हालातों को देखकर खुदकुशी की भी संभावना है।
विज्ञापन


वार्ड नंबर 17 सरैंया से जिला पंचायत सदस्य अनिल पटेल के बड़े भाई सुनील कुमार पटेल (30) पुत्र भैरों प्रसाद निवासी नयापुरवा रूकमाबुजुर्ग शनिवार की रात अपने रिश्तेदार राम सुहावन निवासी सेमरिया के साथ बोलेरो से रूकमा गए थे। सुनील कुमार मौजूदा समय में कर्वी माफी में रह रहे थे। रूकमा में अपनी मां व पत्नी से मिलकर वह अपनी बहन के घर घुरेटनपुर चले गए थे। वहां कुछ देर रुकने के बाद बांदा चले गए। लौटते समय दोस्तों के साथ ढाबे में खाना खाया और राम सुहावन के साथ बेड़ी पुलिया पहुंचे। यहां बोलेरों से उतरकर वह कहीं चले गए और राम सुहावन को बोलेरो के साथ घर भेज दिया। उधर सुनील के घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता होती रही। रविवार की सुबह तरौंहा मार्ग पर रेलवे लाइन पर सुनील मृत अवस्था में मिले।
विज्ञापन


शव मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगोें की भीड़ जुट गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पाकर विधायक वीर सिंह पटेल, चंद्रभान सिंह, पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, आरके पटेल व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर यादव मौके पर पहुंचे। परिजनों को ढाढ़स बंधाने के बाद सभी सुनील की हत्या कर शव रेलवे लाइन पर फेंके जाने की संभावना जताई। परिजनों ने बताया कि सुनील के सिर, पैर व हाथ में गंभीर चोटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे लगता है कि उसे मारकर खुदकुशी का रूप देने का प्रयास किया गया है। सुनील राज मिस्त्री का काम करने के साथ ठेकेदारी भी करता था। कोतवाल रनवीर सिंह ने बताया कि हत्या की संभावना से मना नहीं किया जा सकता है, लेकिन जिस तरह से राम सुहावन के बयान हैं। उससे लगता है कि खुदकुशी की भी संभावना हो सकती है। पुलिस सभी पहलु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed