{"_id":"5f2593aa8ebc3e9f676aa30d","slug":"yuvak-ne-phaansee-lagaakar-dee-jaan-daravaaja-band-hone-par-deevaar-phaand-kar-andar-pahunche-parijan-chitrakutt-news-knp574529145","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकर दी जान, दरवाजा बंद होने पर दीवार फांद कर अंदर पहुंचे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फांसी लगाकर दी जान, दरवाजा बंद होने पर दीवार फांद कर अंदर पहुंचे परिजन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली अंतर्गत युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन खुदकुशी की वजह नहीं बता पाए।
मुलायम नगर निवासी लल्लू (20) पुत्र शारदा प्रसाद ने घर के अंदर कमरे में पंखे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार पटेल तिराहा स्थित सिंचाई कालोनी और मुलायम नगर में रहता है। काफी देर तक लल्लू के घर से बाहर न आने पर परिजन दरवाजे पर पहुंचे। दरवाजा बंद होने पर यह दीवार फांद कर अंदर गए। पंखे से शव लटकता देख इनके होश उड़ गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक तीन भाइयों में छोटा था। पिता सिंचाई विभाग में नौकरी करते थे। उनकी मौत हो चुकी है। मां का रो-रोकर हाल बेहाल रहा। कोतवाल पंकज पांडेय ने बताया कि परिजन खुदकुशी की वजह नहीं बता सके।