फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   youvak ne fanshi laga khudkhusi ki

युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

Mon, 24 May 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
youvak ne fanshi laga khudkhusi ki
भरतकूप(चित्रकूट)। पड़ोसी से विवाद होने के बाद क्षुब्ध युवक ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने आरोपी युवक पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया था जिसका मृतक ने विरोध किया था। इसी विरोध पर आरोपी पक्ष ने उसके साथ मारपीट भी की थी। जिसकी थाने में तहरीर दी गई थी। उधर आरोपी पक्ष ने मृतक के पक्ष के लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया और उन्होंने भी थाने में तहरीर दी थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गोंड़ा गांव निवासी अवधेश कुमार पुत्र चुन्ना के परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह उसके कमरे में फांसी पर लटका शव मिला। जिसे पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक अवधेश के परिजनों ने आरोप लगाया कि रविवार को ही गांव के एक पक्ष से अवधेश का विवाद हुआ था। अवधेश ने आरोप लगाया था कि आरोपी उसकी बिरादरी की बहू बेटियों के साथ अभद्रता करते हैं। इसी बात को लेकर मारपीट तक हुई थी। इस घटना के बाद दोनों पक्ष ने थाने में एक दूसरे पक्ष के खिलाफ तहरीर भी दी थी। रात में अवधेश खाना खाकर अकेले कमरे में सोने चला गया। उसकी पत्नी व बच्चे अन्य परिजन घर के आंगन में सोये थे। सोमवार की सुबह परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो सन्न रह गये। अवधेश फांसी के फंदे पर झूल रहा था। थानाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के दो बच्चे हैं। चार भाइयों में वह छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed