{"_id":"610445518ebc3e84255754e0","slug":"youth-killed-by-beating-with-sticks-chitrakoot-news-knp6433702122","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंडों से पीटकर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंडों से पीटकर युवक की हत्या
विज्ञापन
Youth killed by beating with sticks
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। घर के दरवाजे पर बैठे युवक को कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला। घटना से गुस्साए परिजनों ने झांसी-मिर्जापुर मार्ग पर शव रख जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस ने दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया। आरोपी मौके से फरार हैं। मृतक के पुत्र ने दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। देर शाम पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुख्यालय के शंकरगंज खटिकाना मोहल्ला निवासी किशोर नितिन रैकवार ने बताया कि गुरुवार की शाम पिता धवेेला (38) पुत्र भोला रैकवार पड़ोसी सुनील रैकवार व चुन्नू केवट के साथ भैरोपागा शराब पीने गए थे। शराब पीने के बाद पिता अकेले लौट आए और दरवाजे पर बैठे थे। इसी बीच दो युवक डंडा लेकर आए और पिता से गालीगलौज करते हुए डंडों से पिटाई कर दी। आरोपी उन्हें अकेले छोड़कर आने को लेकर गाली दे रहे थे। मोहल्लावासियों को आता देख हमलावर भाग निकले। पड़ोसियों की मदद से पिता को जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर घटना के गुस्साए लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग को लेकर झांसी-मिर्जापुर मार्ग पर जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव का अंतिम संस्कार कराया। पत्नी उमा व पुत्र नितिन का रो-रोकर बुरा हाल है।
कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की पत्नी उमा ने सुनील व चुन्नू के खिलाफ नामजद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Youth killed by beating with sticks- फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन