फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Youth employment should not mobile-Anupriya

युवाओं को मोबाइल नहीं रोजगार चाहिए-अनुप्रिया

Wed, 02 Nov 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट Updated Wed, 02 Nov 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Youth employment should not mobile-Anupriya
राजापुर में केंद्रीय राज्यमंत्री का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
 युवाओं को लैपटाप व मोबाइल की भीख नहीं रोजगार चाहिए। रोजगार न मिलने से वे दूसरे प्रदेशों में जाते हैं जहां परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। यह बात केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने पटेल तिराहे में सरदार वल्लभ भाई पटेल के जयंती समारोह कार्यक्रम में कही। आयोजकों ने उन्हें पटेल गौरव सम्मान प्रमाण पत्र दिया। चांदी का मुकुट पहनाकर तलवार भेंट की।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि मुरादाबाद में पीतल, मेरठ में खेल सामान जैसे उद्योग धंधों को प्रोत्साहित कर रोजगार देना होगा। राष्ट्रीय एकता अखंडता के महानायक सरदार पटेल का जीवन चरित्र बच्चों को बताएं। विशिष्ट अतिथि भारतीय कुर्मी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एलपी पटेल ने कहा कि कर्मी समाज के लोग एकजुट हों। संयोजक शिव भूषण सिंह, सदस्य विधान परिषद क्षेत्र झांसी केआरपी निरंजन, पूर्व नेता विधायक दल मध्यप्रदेश रामलखन पटेल ने भी संबोधन किया।
विज्ञापन



भाजपा जिलाध्यक्ष अशेाक जाटव, शिवशंकर सिंह, बद्री विशाल त्रिपाठी, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रणवीर सिंह चौहान, रामकेश यादव, प्रकाश मिश्र, तीरथ तिवारी, कंचन सिंह, ऊषा सिंह, चंद्रप्रकाश खरे, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह, लवलेश कुशवाहा, अवध बिहारी सिंह, जितेंद्र सिंह, अपना दल के मीडिया प्रभारी संतोष धुरिया,बुंदेली सेना के अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजापुर में भाजपा, अपना दल के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। ग्रामीणाें ने नांदिन कुर्मियान गांव में पीएचसी खुलवाने की मांग की। इस दौरान आशा संघ ने मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वंदना पांडेय, रेखा पटेल, सावित्री, गुड़िया, अनीता, लक्ष्मी आदि मौजूद रही। वहीं अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर यादव ने भी ज्ञापन सौंपकर स्थाई शिक्षक बनाने की मांग की।  

 केंद्रीय राज्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य विभाग की भर्तियों में गड़बड़ी की शिकायतें मिलीं हैं जिसके लिए प्रदेश सरकार दोषी है। पूरे देश में 58 मेडिकल कालेज खोलने का प्रस्ताव है जिसमें पांच यूपी में है। अभी चित्रकूट इस श्रेणी में नहीं है। केेंद्र सरकार देश के सभी प्रदेशों में एक-एक एम्स खुलवाने का काम कर रही है। डेंगू व चिकगुनिया मामलों में लापरवाही से केंद्र सरकार का कोई  वास्ता नहीं है।


अभी इनकाउंटर को फर्जी कहना जल्दबाजी- अनुप्रिया
 केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने मुख्यालय के डाक बंगले में पत्रकार वार्ता में कहा कि मप्र के भोपाल जेल से भागे आठ सिमी आंतकियों के इनकाउंटर पर कहा कि अभी इसे फर्जी कहना जल्दबाजी होगी। सरकार कैदियों के फरार होने की जांच करा रही है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद इनकांउटर की भी जांच कराएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जल्द ही सीटों का बंटवारा होगा। अपना दल से संबध पर बोली कि इस पारिवारिक मामला का जल्द निस्तारण होगा। उन्होंने कहा कि यूपी में लोकतंत्र नहीं, मुलायम परिवार का राजतंत्र चल रहा है। जनता यह नहीं जान पाती कि यूपी में मुख्यमंत्री मुलायम. शिवपाल, आजम या अखिलेश यादव हैं। बसपा व कांग्रेस को भी कोसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed