फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Youth dies in accident in Chitrakoot

मृतक व घायल ट्रैक्टर व ट्राली सवार, हाइवे पर आवागमन प्रभावित

Mon, 07 Nov 2022 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in accident in Chitrakoot
मऊ (चित्रकूट)। झांसी-मिर्जापुर हाईवे के अरवारी मोड़ पर कंटेनर ने पीछे से ट्रैक्टर पर टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर और ट्रॉली के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन

ट्रैक्टर पर सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक व घायल फतेहपुर, प्रतापगढ़ और डभौरा के निवासी हैं। कंटेनर छोडक़र चालक भाग निकला।
इस घटना के बाद हाइवे पर लगभग एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। एंबुलेंस से बेहोशी हालत में घायलों को मऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक इलाज के बाद तीन को डाक्टरों ने रेफर किया है।
विज्ञापन

बरगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार की रात लगभग सवा आठ बजे यह हादसा हुआ। बताया गया कि बिजली के खंभे व अन्य सामग्री लादकर ट्रैक्टर रींवा जिले के डभौरा से जसरा प्रयागराज की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान अरवारी गांव के पास चित्रकूट से प्रयागराज की ओर जा रहे कंटेनर ने पीछे से ट्रैक्टर पर टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर ट्राली समेत हवा में उछलकर लगभग 15 मीटर पटरी किनारे गिरी।
कंटेनर भी सड़क किनारे पहुंच गया। ट्रैक्टर व ट्राली सवार सात लोग इसमें दब गए। कंटेनर चालक भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर मऊ एसडीएम नवदीप शुक्ला, सीओ शीतला प्रसाद व बरगढ़ थाना प्रभारी योगेश तिवारी मय फोर्स पहुंचे। सभी को ट्रैक्टर ट्राली व कंटेनर के नीचे दबे होने पर किसी तरह निकालकर 108 एंबुलेंस से मऊ सीएचसी भेजा।
इस हादसे में फतेहपुर निवासी सुनील कुमार (30) पुत्र शिवलाल की मौके पर मौत हो गई। ट्राली और कंटेनर का कुछ हिस्सा काटकर उसका शव निकाला गया। इसके अलावा लालगोपाल गंज प्रतापगढ़ निवासी कमलेश पुत्र राजबहादुर, आशीष पटेल पुत्र अजीत पटेल, नोखे लाल पुत्र छेदीलाल, फतेहपुर निवासी राधेलाल पुत्र रमवा, डभौरा रींवा मप्र निवासी छोटकऊ पुत्र विजय व अर्जुन पुत्र शिनंदी को मऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया।

इसमें तीन की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक व घायलों की पहचान के बाद उनके परिजनों को सूचना दी है। इस घटना के बाद हाइवे पर एक घंटे तक लगभग जाम रहा। पुलिस ने आवागमन खुलवाने का प्रयास किया एक घंटे बाद मार्ग बहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed