फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Youth dies after falling from bike

चित्रकूट: बाइक से गिरकर युवक की मौत

Mon, 14 Dec 2020 10:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling from bike
राहुल सिंह- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKUTT
राजापुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी एक युवक सोमवार को अपने दोस्त से मिलकर सरधुआ से पैदल घर लौट रहा था। तभी रास्ते में उत्तमपुर निवासी एक युवक ने उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया। सरधुआ पुल के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो जाने पर युवक सड़क पर गिर गया। इससे उसके सिर पर चोट लग गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक घायल को अपनी सरकारी गाड़ी से राजापुर सीएचसी ले गए। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस को अस्पताल से शव नहीं ले जाने दिया। लगभग दो घ्ंाटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही। एसडीएम व सीओ के आश्वासन पर परिजन माने। पिता ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महुआ गांव निवासी राहुल सिंह (27) पुत्र नर्वदा सिंह सोमवार की सुबह नौ बजे अपने दोस्त से मिलने सरधुआ गया था। दोपहर को वहां से लौटते समय रास्ते में उसे उत्तमपुर निवासी रोहित मिश्रा पुत्र ननकउना उर्फ फूलचंद्र मिल गया, उसने राहुल को अपनी बाइक पर बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरधुआ पुल के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पीछे बैठा राहुल सड़क पर गिर गया। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई। प्रधान के प्रतिनिधि विनय सिंह चौहान ने प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को घटना की सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक घटनास्थल पर पहुंचकर आनन-फानन राहुल को सीएचसी ले गए, जहां पर डॉ. दीपांशू प्रताप सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर, पिता नर्वदा सिंह ने कहा कि मेरे पुत्र की सुनियोजित ढंग से हत्या की गई है। हादसे में बाइक को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। इसी बात को लेकर ग्रामीणों व परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया और अस्पताल से शव उठाने से मना कर दिया।
घटना की खबर पाकर एसडीएम राहुल विश्वकर्मा, सीओ रामप्रकाश, प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी श्रवण कुमार सिंह व राजापुर अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे। उन्होंने परिजनों व ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। एसडीएम व सीओ के समझाने के बाद परिजन माने और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मां सीमा सिंह ने बताया कि राहुल तीन भाइयों व एक बहन में सबसे बड़ा था। घटना से पत्नी रूबी सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed