{"_id":"6adce8435474e93bc3067c27","slug":"youth-arrived-at-polling-booths-to-fill-out-form-6-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-138117-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बूथों पर फॉर्म-6 भरने पहुंचे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बूथों पर फॉर्म-6 भरने पहुंचे युवा
Sat, 24 Oct 2026 10:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 24 Oct 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
फोटो न- 24 सीकेटीपी 22 जीआईसी बूथ पर वोटर बनने को फार्म भरते लोग। संवाद
चित्रकूट। जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार को विशेष दिवस पर 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए बूथों पर पहुंचे।
उन्होंने इसके लिए फॉर्म-6 भरा। पिछली बार की तुलना में इस बार ज्यादा जागरूकता नजर आई। आयोग के निर्देश पर चित्रकूट और मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र में 886 बूथों पर विशेष अभियान चलाया गया। सुबह से ही बीएलओ मतदाता सूची लेकर बूथों पर पहुंच गए थे। शुरुआत धीमी रही, लेकिन धूप चढ़ने के साथ ही बूथों पर रौनक बढ़ती गई। बालिका इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 443 से 448 तक का संयुक्त शिविर लगा।
यहां बीएलओ अनुभा श्रीवास्तव, हिमांशु शिवहरे, शमीम फातिमा, मीना देवी, मोमना बेग और कल्पना पांडेय ने मुस्तैदी से फॉर्म भरवाए। दोपहर एक बजे तक हर बूथ पर औसतन तीन फॉर्म जमा हो चुके थे।
विज्ञापन
लक्ष्मणपुरी के दिल अफरोज ने कहा कि अब हम भी सरकार चुनेंगे।जनसेवा इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 427 से 431 पर भी युवाओं में उत्साह दिखा। बीएलओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि शंकरगंज के शिवम, सुरेश और अजय अपने दोस्तों के साथ फॉर्म जमा करने पहुंचे। पहली बार वोटर बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी।
राजनीतिक दलों ने भी बढ़ाया जागरूकता अभियान
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को लेकर राजनीतिक दल भी सक्रिय रहे। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने कंपोजिट विद्यालय बनकट पहुंचकर युवाओं को वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के महत्व के बारे में बताया और फॉर्म भरने में मदद की। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को 18 वर्ष पूरी कर चुके सदस्यों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए प्रेरित किया।