फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Young man dies due to truck collision, uncle and nephew injured

Chitrakoot News: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, चाचा-भतीजा घायल

Sun, 21 Sep 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 21 Sep 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Young man dies due to truck collision, uncle and nephew injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के हटवा गांव के पास झांसी–मिर्जापुर हाईवे पर शुक्रवार रात एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल होते हुए प्रयागराज रेफर किया गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भाग गया।


मटियारा निवासी घायल प्रमोद कुमार ने बताया कि वह अपने चाचा श्याम बिहारी और उनके पुत्र कोमल उर्फ अंकित (25) के साथ राजापुर थाना क्षेत्र के बरगदी गांव में तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गए थे। रात करीब नौ बजे लौटते समय हटवा गांव के पास हाईवे पर पीछे से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। कुछ ही देर में कोमल की मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी ले जाया गया। वहां हालत गंभीर होने पर श्याम बिहारी को जिला अस्पताल और फिर प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल रेफर किया गया। वहीं प्रमोद का इलाज सीएचसी में जारी है। कोमल ही बाइक चला रहा था और उसने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के मामा राजीव ने बताया कि हादसे के बाद उसकी पत्नी करिश्मा देवी, भाई अमन और बहन रेनू का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी डेढ़ वर्ष की बेटी है, जिसे अभी पिता की मौत के बारे में कुछ पता नहीं है।


थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रक की तलाश की जा रही है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed