फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Yamuna went to bathe innocent student drowned, died

यमुना नहाने गया मासूम छात्र डूबा, मौत

Sat, 05 Oct 2019 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Yamuna went to bathe innocent student drowned, died
राजापुर(चित्रकूट)। यमुना नदी में दोस्तों के साथ स्नान करते समय पैर फि सलने से कक्षा तीन का छात्र डूब गया। जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। साथी तो डर के कारण अपने घरों में घुस गए और ग्रामीणों ने परिजनों के साथ दो घंटे प्रयास के बाद नदी से छात्र का शव निकाला। इसके बाद परिजन छात्र को डाक्टर के पास ले गए जहां डाक्टरों ने उसके मौत की पुष्टि की।
विज्ञापन

राजापुर थाना क्षेत्र के रुपौली के मजरा रीठी गांव में शनिवार करीब आठ बजे सुदर्शन का नौ वर्षीय पुत्र अमन निषाद गांव के बच्चों के साथ यमुना नदी नहाने गया था। स्नान करते पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। मौजूद बालकों ने डूबता देख परिजनों को जानकारी दी। जाल डालकर बाहर निकाला और सीएचसी ले गए।
विज्ञापन

जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक व्याप्त हो गया। मृतक कक्षा तीन का छात्र था। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के प्रधान सुरेश दत्त त्रिपाठी ने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाकर शासकीय मदद दिलाने का भरोसा दिया है। मृतक चार बहन व दो भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed