{"_id":"44202cafe6a7c892931bbd29c9e700c1","slug":"wyapmn-scandal-sit-raid-home-of-former-mp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापमं घोटाले में एसआईटी का पूर्व सांसद के घर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापमं घोटाले में एसआईटी का पूर्व सांसद के घर छापा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
Updated Thu, 21 May 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापमं घोटाले से जुड़े मामले में ग्वालियर से आई स्पेशल इनवेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) ने गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे पूर्व सांसद व बसपा नेता रामकृपाल सिंह उर्फ आरके सिंह पटेल के घर पर छापा मारा। टीम ने पूर्व सांसद के छोटे पुत्र सुशील को दबोच लिया।
विज्ञापन
उसे बोलेरो में बैठाते समय सुशील ने किसी तरह आरके सिंह पटेल को फोन कर सूचना दे दी। जिस पर पूर्व सांसद आ गए। हालांकि पूर्व सांसद ने मामले की विवेचना में सहयोग करने का वादा किया। इसके बाद कोतवाली प्रभारी की मौजूदगी में पुत्र के नाम नोटिस रिसीव की, तब जाकर एसआईटी टीम बिना गिरफ्तारी किए लौट गई।
विज्ञापन
पूर्व सांसद आरके पटेल का मंझला पुत्र डा. सुधीर पटेल इस समय स्वरूपरानी अस्पताल इलाहाबाद में चिकित्सक है, उसका नाम व्यापमं घोटाले के आरोपियों की सूची में है। सुधीर पर आरोप है कि इस फर्जी परीक्षा में उसने कई युवाओं की नौकरी लगवाने के लिए पैसे का लेनदेन किया है।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे मध्य प्रदेश की बोलेरो से एसआईटी टीम पूर्व सांसद के बल्दाऊगंज आवास के पास पहुंची। इस पर सवार लोगों ने वाहन कुछ दूरी पर खड़ा कर दिया। टीम का एक सदस्य पूर्व सांसद के आवास पर पहुंचा।
सुशील, जो अपने कालेज जाने के लिए तैयार थे, तभी टीम के सदस्य ने उनसे कहा कि गाड़ी में एक बुजुर्ग है, जो आपसे आपके बड़े भाई के रिश्ते के लिए बात करना चाहते हैं।
सुशील ने बताया कि जैसे ही वह बोलेरो के पास पहुंचा, उससे उतरे लोगों ने उसे पकड़कर जबरन जीप में बैठाने लगे। वह अपने पिता (आर के सिंह) को किसी तरह मोबाइल से यह बता पाया कि कुछ लोग उसे उठाकर ले जा रहे हैं। इसके बाद इन लोगों ने उसका मोबाइल छीन लिया।
आरके पटेल ने बताया कि जब उन्होंने मोबाइल पर छीनाझपटी की आवाजे सुनीं तो वे बाहर भागे और कुछ दूरी पर अन्य लोगों के साथ बोलेरो को रोक लिया। इसके बाद कोतवाल रमेश चंद्र को सूचना दी। बाद में एसआईटी, कोतवाल और अन्य सभी पूर्व सांसद के आवास पहुंचे।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पूर्व सांसद की सूचना पर वह वहां गए थे। एसआईटी ने आरके सिंह पटेल को उनके पुत्र को पेश होने के संबंध में नोटिस रिसीव कराकर चली गई है।
उन्होंने बताया कि हालांकि एसआईटी को पहले स्थानीय पुलिस को सूचना देनी चाहिए थी, पर ऐसा नहीं किया गया। कोतवाल ने बताया कि एसआईटी से मिली जानकारी के अनुसार, डा. सुधीर पर मुकदमा संख्या 138/13 धारा 419, 420, 467, 468 के तहत मामला दर्ज है।
जानकारी के मुताबिक जिले के अमानपुर, तौरा, कपसेठी, सपहा, अर्जुनपुर, नांदिन कुर्मियान आदि गांवों के युवकों से भी एसआईटी पूछताछ कर चुकी है। कुछ युवक तो अभी भी एसआईटी की गिरफ्त में हैं।
वीरेंद्र जैन एएसपी एसआईटी ग्वालियर ने कहा डा. सुधीर सीपीएमटी परीक्षा के मामले में वांछित है। इनकी गिरफ्तारी पहले जबलपुर से हो चुकी है और यह जमानत के बाद से फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए हमारी टीम गई थी। सुधीर के भाई को उठाने के संबंध में मामला मेरे संज्ञान में नहीं है।