{"_id":"ff1a48f30eee6aa5d8646ab88ec60843","slug":"worshiping-goddes-sarswati-for-knowledge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां शारदा दो यही वरदान, बढ़े ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां शारदा दो यही वरदान, बढ़े ज्ञान
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Sat, 24 Jan 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंतोत्सव की खुशी शनिवार को चौतरफा नजर आई। स्कूल-कालेजों में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर छात्र-छात्राओं ने समां बांधा। उधर, मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
कसहाई रोड स्थित संस्कारम प्ले स्कूल में कार्यक्रम की शुरुआत देवी सरस्वती की वंदना से हुई। बच्चों ने वसंत गीत प्रस्तुत किए। भजन और कविताएं भी गूंजी।
महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय प्रोफेसर डा. अभय वर्मा, डा. वंदना पाठक, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज अग्रवाल और महामंत्री अंकित पहारिया ने दीप प्रज्ज्वलित किया।
विज्ञापन
एमडी डा.राकेश सिंह (इलाहाबाद) ने बच्चों को अच्छे स्वास्थ्य के लाभ बताए। प्रबंधक बिहारी लाल ने आभार जताया। संरक्षक राजकिशोरी देवी, सुरेशचंद्रा, राजकुमार, रचना, सीता, रेनुका देवी, शिवप्रभ, मनीष, आशीष, मीनू सिंह, पूनम पहारिया, अंजुला, सुगंधा पटेल, प्रीति सिंह, विष्णु, अंकित सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
वहीं सेठ रामनाथ रामकिशुन सरस्वती शिशु मंदिर (शंकर बाजार) में प्रधानाचार्य रामसनेही सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्हाेंने वसंत का महत्व बताया।
छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कमलाकांत, रामलाल तिवारी, अरुण दत्त त्रिपाठी, आलोक, अजय, कामता प्रसाद आदि आचार्य मौजूद रहे। नगर शिक्षा समिति व अशोक शिक्षा समिति के विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रमों की धूम रही। महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ को याद किया गया।
यजमान समिति प्रबंधक शासकीय अधिवक्ता अशोक कुमार गुप्त, प्रधानाचार्य आरएस पाल सहित संतोष कुमार गुप्ता, शिवशंकर पांडेय, रमेश कुमार गुप्त आदि शामिल रहे। उधर, शिव व देवी मंदिरों में तड़के से भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने प्रसाद वितरण किया।