फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   worker injured due to mistake in shutdown

गलत शटडाउन देने से कर्मी झुलसा

Sat, 09 May 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट। Updated Sat, 09 May 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
worker injured due to mistake in shutdown
शटडाउन देने में हुई लापरवाही के चलते एक संविदा विद्युत कर्मी की जान पर बन आई। ट्रांसफार्मर ठीक करने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और झुलसकर नीचे जा गिरा। उसे साथियों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


इलाहाबाद रोड कर्वी में पशु बाजार के पास लगे ट्रांसफार्मर से तेल निकलने की शिकायत पर शनिवार को संविदा कर्मी धनराज (35) पुत्र लच्छू राम निवासी पसियौड़ा उसे ठीक करने गया। इस बीच लाइनमैन रामआसरे ने बनकट स्थित सब स्टेशन से फेज फर्स्ट का शटडाउन लेने के लिए फोन किया। लेकिन बनकट से इसकी जगह फेज थर्ड का शटडाउन दे दिया गया। ऐसे में फेज फर्स्ट में आपूर्ति चालू रही और जैसे ही संविदा कर्मी ट्रांसफार्मर को ठीक करने चढ़ा, हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। उसका दाहिना हाथ पूरी तरह से झुलस गया है।
विज्ञापन


उसके पैर और शरीर के अन्य भागों में भी चोट आई है। उसे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पर्याप्त सुविधाएं न होने पर उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इस संदर्भ में एक्सईएन सुनील कुमार ने कहा कि वह फिलहाल संविदा कर्मी के इलाज को लेकर चिंतित हैं और उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच की जाएगी
जेई शैलेंद्र कुमार ने बताया कि लाइनमैन और एसएसओ एक दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं। लाइनमैन रामआसरे का कहना है कि उसने जिस फेज का शट डाउन मांगा था, वह नहीं दिया गया। वहीं एसएएसओ उदित नारायण पांडे ने दावा किया कि उसका रजिस्टर मेंटेन है, जिस फेज का शट डाउन मांगा गया था वही दिया गया है। मामले की जांच कराई जाएगी और उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed