फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Work of foot overbridge will start soon

रेलवे स्टेशनों का किया जाये आधुनिकीकरण

Sat, 20 Nov 2021 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Work of foot overbridge will start soon
चित्रकूट। उत्तर-मध्य रेलवे के झांसी मंडल के रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्यों की बैठक झांसी में हुई। बैठक में जिले से शिरकत करने पहुंचे समिति के सदस्य पंकज अग्रवाल ने रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण सहित अन्य मांगों का मांग पत्र वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक को सौंपा। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो व तीन पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण स्वीकृत हो चुका है।
विज्ञापन

मांग पत्र में चित्रकूट धाम करवी व अर्तरा बांदा स्टेशनों का आधुनिकीकरण करने के साथ सीसीटीवी कैमरे लगवाने व अर्तरा रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की कई ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई। इसके अलावा स्टेशनों पर पुलिस फोर्स बढ़ाने, आरोप्लांट लगवाने की बात भी कही गई।
विज्ञापन

पंकज अग्रवाल ने कहा कि चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। इसे देखते हुए यात्री सुविधाएं भी बढ़ाई जानी चाहिए। प्लेटफार्म पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण जल्द कराने की मांग भी की गई। इस संबंध में रेलवे के अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो व तीन पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण स्वीकृत हो चुका है। निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed