फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Women reached the Collectorate over a clogged drain.

Chitrakoot News: नाली बंद होने से महिलाएं पहुंचीं कलक्ट्रेट

Wed, 30 Sep 2026 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Women reached the Collectorate over a clogged drain.
चित्रकूट। राजापुर के नादिन कुर्मियान गांव में नाली का पानी रोकने से परेशान महिलाएं बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचीं और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव के धनराज, विकास, जीवन और सुदामा उनके घरों से निकला पानी नाली से नहीं निकलने दे रहे हैं। इससे घरों के सामने 15 दिनों से जलभराव है। जलभराव से मच्छर-कीट पनपने से संक्रामक बीमारी का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि 15 दिनों से राजापुर थाने के चक्कर काट रहे हैं लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने नाली से पानी निकासी और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed