फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Women Commission member inspected Anganwadi center

Chitrakoot News: महिला आयोग की सदस्य ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

Sat, 18 Oct 2025 02:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 18 Oct 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Women Commission member inspected Anganwadi center
12 सीकेटीपी-15- परिचय- महिलाओं के जागरुकता कार्यक्रम में शामिल राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभ
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने शुक्रवार को वन स्टॉप सेंटर गढ़ीवा और आंगनबाड़ी केंद्र बनाड़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिशन शक्ति 5 के तहत चल रहे अभियान की जानकारी दी और महिलाओं से संवाद कर सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी केंद्र बनाड़ी में आयोजित अन्नप्राशन कार्यक्रम में उन्होंने बच्चों को खीर खिलाई और माताओं को पोषण संबंधी जानकारी दी। महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। कुछ महिलाओं ने जननी सुरक्षा योजना की धनराशि न मिलने की शिकायत भी की, जिस पर उन्होंने अधिकारियों को तत्परता से निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने वन स्टॉप सेंटर गढ़ीवा का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र में चार किशोरियां रह रही हैं, जिनमें से दो के बयान बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिभा कुशवाहा ने महिला स्वास्थ्य कर्मियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और सम्मान के लिए शासन की योजनाओं को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाया जाए।


इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी पीडी विश्वकर्मा, सीडीपीओ महेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता, प्रिया माथुर और मीनू सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed