फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Women are sweating it out in the gym to stay healthy.

Chitrakoot News: स्वस्थ रहने के लिए महिलाएं जिम में बहा रहीं पसीना

Sat, 17 Jan 2026 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 17 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Women are sweating it out in the gym to stay healthy.
28 सीकेटीपी-12- शहर के जिम में एक्सरसाइज करती महिलाएं । संवाद - फोटो : chineni news
चित्रकूट। महिलाएं घर और परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य और फिटनेस को भी प्राथमिकता दे रही हैं। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद, वे स्वयं को तरोताजा और स्वस्थ रखने के लिए जिम और फिटनेस सेंटरों का रुख कर रही हैं। सुबह या शाम, अपने काम निपटाने के बाद वे जिम में पसीना बहाकर अपनी ऊर्जा को पुनः प्राप्त करती हैं। इन केंद्रों में महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

पहले जहां जिम को पुरुषों का क्षेत्र माना जाता था, वहीं अब यह महिलाओं में भी लोकप्रियता बढ़ी है। महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई जिम सेंटरों ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। इनमें महिलाओं के लिए अलग से समय स्लॉट, विशेष प्रशिक्षण क्षेत्र और सबसे महत्वपूर्ण, महिला ट्रेनरों की नियुक्ति शामिल है। ये महिला ट्रेनर न केवल महिलाओं को सही तरीके से व्यायाम करने में मदद करती हैं, बल्कि उनकी शंकाओं का समाधान भी करती हैं और उन्हें प्रेरित भी करती हैं।
विज्ञापन

शंकर बाजार स्थित जिम मालिक अंकित प्रताप बताते हैं कि उनके जिम में 60 से अधिक महिलाएं आती हैं। आधुनिक मशीनों में जुम्बा, ऐरोबिक्स और वेट ट्रेनिंग जैसी कसरतें शामिल हैं। पुरानी बाजार के जिम संचालक राकेश कुमार के अनुसार, जिम खुलते ही महिलाओं का आना शुरू हो गया था, जिससे उनका हौसला बढ़ा। उन्होंने धीरे-धीरे कई अन्य मशीनें भी खरीदीं। अब महिलाओं के साथ युवतियां भी जिम आने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम में व्यायाम करने आईं रानी दीक्षित के अनुसार, शरीर की फिटनेस के लिए जिम एक अच्छा साधन है, इसलिए वे रोजाना मशीनों से व्यायाम करती हैं। हेमा तिवारी बताती हैं कि अधिक वजन और मोटापे से कई रोग हो जाते हैं, इसलिए शरीर का फिट रहना बहुत जरूरी है। उनका वजन 65 किलो था, जो पांच महीने जिम करने के बाद दो किलो कम हो गया है। पूनम गुप्त का कहना है कि शरीर की फिटनेस आज के समय में एक फैशन भी है, इसलिए वे जिम करती हैं। यह दर्शाता है कि महिलाएं अब अपने स्वास्थ्य और शारीरिक बनावट को लेकर अधिक सजग हो गई हैं।

28 सीकेटीपी-12- शहर के जिम में एक्सरसाइज करती महिलाएं । संवाद

28 सीकेटीपी-12- शहर के जिम में एक्सरसाइज करती महिलाएं । संवाद- फोटो : chineni news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed