फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman's dead body found in field, suspicion of murder

Chitrakoot News: महिला का खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

Sat, 18 Oct 2025 02:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 18 Oct 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Woman's dead body found in field, suspicion of murder
12 सीकेटीपी-22- परिचय- घटना स्थल पर जांच पड़ताल करते अपर एसपी सत्यपाल सिंह व अन्य । संवाद
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के खजुरिहा कला गांव के एक खेत में महिला का शव मिला। शुक्रवार की सुबह शव मिलने की जानकारी होते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसकी शिनाख्त की। ग्रामीण हत्या कर शव फेंकने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की बात कह रही है। सूचना पर एएसपी, सीओ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

खजुरिहा कला निवासी राजेंद्र कोटार्य ने बताया कि गुरुवार को उसकी पत्नी कुशलता देवी (47) गांव में साफ सफाई व पुताई करने की मजदूरी करने गई थी। जो देर शाम करीब सात बजे घर लौटी और नित्य क्रिया की बात कहकर चली गई। उस समय वह खाना बना रहा था। काफी देर तक पत्नी नहीं लौटी तो उसने ग्रामीणों के साथ उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर वह खेत की ओर गया तो बाजरा के खेत किनारे मेड़ पर चप्पल मिली तो उसने ग्रामीणों के साथ खेत में अंदर घुस कर देखा कि पत्नी का शव पड़ा था। तुरंत पुलिस को सूचना दी। बताया कि करीब एक सप्ताह पहले घरेलू बातों को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था। विवाद के बाद उसकी अविवाहित बेटी व बेटा को दूसरी (शादीशुदा) बेटी अपने साथ हरियाणा ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एएसपी सत्यपाल सिंह, सीओ राजकमल व थाना प्रभारी विनोद कुमार शुक्ल मौके पर पहुंचे तो देखा कि महिला के गले में खरोंच के निशान थे। पास में ही लोटा व मेड़ पर चप्पल पड़े थे। घर में खाने के साथ बनी हुई मछली रखी मिली है। इससे लगता है कि किसी ने खाना भी नहीं खाया। एएसपी ने बताया कि गांव में चर्चा है कि महिला की हत्या की गई है। ग्रामीण महिला के पति पर ही आशंका जता रहे हैं। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। बताया कि महिला की ससुराल सदर कोतवाली क्षेत्र के कंठीपुर गांव में थी। वह अपने पति के साथ मायके में ही रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed