फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman's condition deteriorated after delivery, death during treatment

Chitrakoot News: प्रसव के बाद महिला की बिगड़ी हालत, इलाज के दौरान मौत

Wed, 15 Oct 2025 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 15 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Woman's condition deteriorated after delivery, death during treatment
चित्रकूट। जिला अस्पताल में सोमवार रात प्रसव के चार दिन बाद एक महिला की मौत हो गई। वह प्रसव के बाद से ही बीमार चल रही थी, जबकि नवजात शिशु स्वस्थ है। परिजन बिना कोई सूचना दिए ही शव घर ले जाकर अंतिम संस्कार कर आए।
विज्ञापन


रैपुरा थाना क्षेत्र के चर गांव निवासी नत्थू ने बताया कि शनिवार को उसकी पत्नी बिट्टी देवी को प्रसव पीड़ा हुई थी और घर पर ही बच्चे का जन्म हुआ। इसके बाद उसके शरीर में सूजन आ गई, लेकिन परिवार ने घरेलू इलाज ही कराया। सोमवार रात हालत बिगड़ने पर वह पत्नी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने भर्ती कर इलाज शुरू किया। करीब पांच घंटे के उपचार के बाद महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि महिला को प्रसव हुए कई दिन हो चुके थे और शरीर में अधिक सूजन थी। रात में स्थिति गंभीर होने पर उसे रेफर करने की सलाह दी गई थी, लेकिन परिजन मरीज को बाहर ले जाने को तैयार नहीं थे। इसी बीच महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed