{"_id":"6650cc1c0499fba3dc03c9f4","slug":"woman-walking-on-foot-crushed-by-bolero-dies-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-107158-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पैदल जा रही महिला को बोलेरो ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पैदल जा रही महिला को बोलेरो ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
चित्रकूट। मंदिर से पैदल घर जा रही महिला को बोलेरो ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ दूरी पर भाग रहे चालक को बोलेरो समेत पकड़ लिया है।
राजापुर थाना क्षेत्र के भंभेट कालोनी निवासी संतोषिया देवी (40) गुरुवार को परिवार समेत मऊ थाना क्षेत्र के छिवलहा गांव मायके गई थी। मायके में कन्या भोज के लिए वह घर से मढ़ी दाई मंदिर गई थी। वहां से पैदल घर जा रही थी। तभी झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मंदिर के कुछ दूर पहुंची तो सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देखकर चालक बोलेरो लेकर भागने लगा।
घटना के बाद भीड़ एकत्र हो गई। जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को बोलेरो समेत पकड़ लिया। घटना से परिजनों में मातम छा गया। मृतका के दो पुत्र और चार पुत्रियां है। पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। शुक्रवार को पुुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।