{"_id":"5b58b8394f1c1b58488b6e11","slug":"woman-s-death-by-burning-in-a-suspicious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध अवस्था में आग से झुलसकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध अवस्था में आग से झुलसकर महिला की मौत

Updated Wed, 25 Jul 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भरतकूप। कमरे के अंदर आग से झुलसी महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मायका पक्ष ने दहेज की खातिर मारपीट कर मार डालने का आरोप लगाया है। मृतका के पति समेत जेठ व जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। ससुरालीजनों ने बताया कि आरोप गलत हैं अज्ञात कारण के चलते महिला ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली है।
चौकी क्षेत्र के मऊबा कठापुरवा निवासी अर्जुन यादव पुत्र रामकेश का विवाह सात जून 2013 को सिमौनी बबेरु बांदा निवासी छोटे लाल यादव की पुत्री बेबी उर्फ मंजू(24) से हुई थी। मृतका के पति अर्जुन ने बताया कि मंगलवार की शाम को वह बडे़ भाई पप्पू व भाभी राजमनी के साथ घर से कुछ दूरी पर बने मवेशी बाड़े को बना रहा था। इसी बीच घर में इकलौती दो साल की मासूम खुशी को घर के बाहर बैठाकर पत्नी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। कुछ देर आग लगने की जानकारी मिली तो सभी दौड़कर पहुुंचे तो खुशी बाहर खेल रही थी। किसी तरह बंद दरवाजे को खोलकर सभी अंदर पहुंचे तो बेबी आग का गोला बनी थी।
किसी तरह आग पर काबू पाकर उसे शिवरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता व मां ने आरोप लगाया कि घटना की जानकारी ससुरालीजनों ने सीधे उन्हें नहीं दी है। रिश्तेदारों से जानकारी मिलने पर जब वह पहुंचे तो बेबी की मौत हो चुकी थी। आरोप लगाया कि दहेज की खातिर व अन्य पारिवारिक कारणों के चलते उसकी पुत्री बेबी को परेशान किया जाता था। अभी पांच दिन पूर्व ही उसका पति (जेसीबी चालक) उसे विदा कराकर लाया था। चौकी प्रभारी तपेश मिश्रा ने बताया कि दहेज उत्पीड़ृन के तहत मृतका के पिता की तहरीर पर पति, जेठ व जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनेे के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।