फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman great honor to meet all the

नारी महान, सब मिलकर करें सम्मान

Fri, 30 Sep 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Fri, 30 Sep 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Woman great honor to meet all the
नारी सम्मान समारोह के नुक्कड़ नाटक के माध्ययम से जागरूकता फैलाती टीम। - फोटो : amarujala

उत्तर प्रदेश सरकार व अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा चलाएं जा रहेे ‘हर नारी को मिले शिक्षा, सुरक्षा एवं सम्मान’ कार्यक्रम के तहत जिले के अलग-अलग स्थानों पर कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। महिलाओं के लिए प्रदेश सरकार से चल रही योजनाओं की जानकारी दी। कलाकारों ने जब आम जनमानस से पूछा तो सभी ने नारी को महान बताया और सम्मान देने की बात कही।

विज्ञापन


 शुक्रवार को सूचना विभाग की टीम की तरफ से आए संस्कार संस्था कानपुर के निर्देशक मुकेश श्रीवास्तव व साथी कलाकार राघवेंद्र मिश्रा, महेश वर्मा, नेहा तिवारी, अनिल दिवाकर ने शिवरामपुर कस्बा, बेड़ी पुलिया व चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक किया। बताया कि नारियों की सुरक्षा के लिए 1090 सेवा चालू की गई है। इस नंबर पर महिलाएं किसी भी समय घटना की जानकारी दे सकती हैँ।
विज्ञापन


इसके अलावा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक दृष्टि से कमजोर एवं मेधावी छात्राओं को कन्या विद्या धन योजना के तहत 30-30 हजार रुपये की धनराशि दी जा रही है। इस दौरान कलाकारों ने ‘प्रेम के पंछी आपस में मिलकर करें प्रदेश की नारी का सम्मान’ और ‘र्कोई रोजा रखता है तो कोई उपवास रहता है, कल्याण उसी का होता है जो मां-बाप के साथ होता है’ जैसे स्लोगनों की मदद से धर्मनगरी के लोगाें को नारी सम्मान के महत्व को बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed