{"_id":"66818f7af4a724e7020e9536","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-accused-of-murder-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-107949-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप
Sun, 30 Jun 2024 10:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 30 Jun 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर पिटाई कर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।
कर्वी कोतवाली के बनकट पावर हाउस निवासी गल्ला व्यापारी रामजी गुप्ता की पत्नी कविता (35) 24 जून की रात घर के अंदर फंदे से लटकी मिली थी। परिजनों के अनुसार थोड़ी देर बाद उसे देखा तो नीचे उतारा और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार कर प्रयागराज रेफर कर दिया। शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के पतेरिया निवासी मां रामकन्या ने बताया कि घटना की ससुराल वालों ने उन्हें जानकारी नहीं दी। पड़ोसियों से जानकारी मिलने पर बेटी के ससुराल गए।। आरोप लगाया कि अक्सर पति, ससुर और देवर शराब पीकर उसे पीटते थे। इस पर कई बार वह मायके भी आ जाती थी। घटना से दो दिन पहले ही ससुराल वाले सुलह समझौता कर ले गये। इसके बाद पिटाई कर फंदे पर लटका दिया। बताया कि 10 साल पहले शादी की थी। उसके दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
भाई अंशू ने बताया कि कविता के पति ससुर व देवर के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है, लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। आरोप लगाया कि ससुराल वाले रिपोर्ट दर्ज न कराने का दबाव बना रहे हैं। कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस बनकट स्थित महिला के घर गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।