{"_id":"626ec238515fdd140641d4ae","slug":"woman-dies-due-to-treatment-of-fraud-chitrakoot-news-knp694390592","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप के इलाज से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप के इलाज से महिला की मौत
विज्ञापन
फोटो-3- कमलादेवी- फाइल फोटो
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने गांव के झोलाछाप पर गलत इलाज का आरोप लगाया है। थाने में सूचना दी है।
हरिहरपुर गांव निवासी रविशंकर ने बताया कि उसकी पत्नी कमला (30) को तीन दिन से बुखार आ रहा था। गांव के झोलाछाप से इलाज चल रहा था। शनिवार को अचानक हालत खराब होने पर झोलाछाप ने इंजेक्शन डालकर ग्लूकोज चढ़ाया। कुछ आराम मिलने पर वह महिला को घर ले आए। रात को फिर महिला को पेट दर्द हुआ। इस पर परिजन फिर से झोलाछाप के पास ले गए।
आरोप है कि झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद हालत खराब हो गई। इस पर डॉक्टर ने बाहर ले जाने को कहा। परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
रविवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने बताया कि झोलाछाप के खिलाफ थाने में सूचना दी है लेकिन आरोपी गांव से कहीं चला गया है। थाना प्रभारी दुर्गेश गुप्ता ने परिजन पहले पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थे लेकिन पुलिस ने सूचना मिलते ही पोस्टमार्टम कराया। अभी किसी के खिलाफ तहरीर नहीं मिली है।