{"_id":"6547eb2f10440ee4f205aef4","slug":"woman-dies-after-falling-into-well-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-2763-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: कुएं में गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: कुएं में गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर। चुरेह केशरुआ गांव में पानी भर रही महिला कुएं में गिर गई। स्थानीय लोगों ने उसे निकालकर सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मारकुंडी थाना क्षेत्र के मोटवन निवासी हरिश्चंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी खुशी देवी (22) तीन दिन पूर्व मायके मानिकपुर थाना क्षेत्र के चुरेह केशरुआ गांव गई थी। रविवार की सुबह मायका स्थित घर से कुछ दूरी पर बने कुएं से पानी निकालते समय अचानक फिसलकर वह कुएं के अंदर चली गई। आसपास के लोगों ने देखा तो चिल्लाकर परिजनों को जानकारी दी। कुछ लोगों ने कुएं में उतरकर महिला को कुएं से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी होने पर थाना प्रभारी रीता सिंह मौके पर पहुंची और परिजनों से बातचीत की। थाना प्रभारी ने बताया कि खुशी की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।