फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman commits suicide by hanging herself in a domestic dispute

चित्रकूटः घरेलू विवाद में महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

Sat, 21 Nov 2020 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by hanging herself in a domestic dispute
फोटो- 7- पिंकी शुक्ला - फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKUTT
मानिकपुर। बहिलपुरवा थाना अंतर्गत दुधवनिया गांव में घरेलू विवाद में एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

ग्राम दुधवनिया निवासी पिंकी (30) पत्नी मनोज शुक्ला ने शुक्रवार शाम को घरेलू विवाद में फांसी लगाकर जान दे दी। ससुर राजकुमार ने बताया कि घटना के समय परिजन लोगों गांव में हो रही भागवत कथा सुनने गए थे। वहां से जब घर आए तो घटना की जानकारी हुई।
महिला के चाचा जमुना प्रसाद त्रिपाठी निवासी पुकारी नरैनी जिला बांदा ने बताया कि पिंकी की शादी वर्ष 2013 में हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। ससुराल वाले पिंकी को दहेज के कारण मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इससे वह परेशान रहती थी।
विज्ञापन

ससुर का कहना है कि पिंकी मानसिक रूप से परेशान थी। इसलिए फांसी लगा ली। इस मामले में थानाध्यक्ष दीनदयाल ने बताया कि महिला के पिता गंगा प्रसाद ने घटना की जानकारी दी है। उन्होंने अभी किसी के खिलाफ रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed