फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman attacked with knife while sleeping

Chitrakoot News: सोते समय महिला के ऊपर चाकू से हमला

Mon, 25 Aug 2025 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Woman attacked with knife while sleeping
मऊ। थाना क्षेत्र के बरवार गांव में घर के बाहर सो रही एक महिला के ऊपर रात में तीन लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। महिला के शरीर पर सात जगह चाकू के निशान हैं। पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


बरवार निवासी तेरसिया देवी (55) ने बताया कि वह रात में घर के बाहर कच्चे बरामदा में सो रही थी। रात करीब दो से तीन बजे के बीच में तीन लोग आए और चाकू से हमला करने लगे। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। बताया कि आरोपियों ने बाएं हाथ में तीन जगह, चेहरे पर दो, गर्दन पर एक और दाहिने हाथ पर एक जगह चाकू से वार किया है। आवाज सुनकर पड़ोसी आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस घायल महिला को लेकर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बताया कि उसका बेटा भोला, बहू कलावती व नाती अभिषेक के साथ जम्मू में रहता है। घर पर अकेली रहती है। उसके करीब 12 बीघा खेत हैं। एसपी अरुण सिंह ने बताया कि महिला के ऊपर चाकू से हमले की सूचना पर पहुंचे और अस्पताल ले गए। एक महिला सिपाही को साथ में लगा दिया गया है। आशंका है कि किसी ने रंजिश वश महिला के ऊपर हमला किया है। पारिवारिक मामला लगता है।महिला के शरीर में सारे गहने व पूरे घर की सामग्री सुरक्षित है। ऐसे में किसी बदमाशों द्वारा लूट या चोरी की मंशा से किया गया हमला नहीं लगता है। इसके परिजनों से भीपूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed