Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Wife hangs herself after a dispute with her husband

Chitrakoot News: पति से विवाद के बाद पत्नी ने फंदा लगाया

Sat, 28 Nov 2026 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Wife hangs herself after a dispute with her husband
फोटो 27 सीकेटीपी 03 विनीता की फाइल फोटो।
चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में पति से विवाद के बाद 22 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

निजामपुर निवासी पप्पू ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह मौसा के घर में होने वाली बरात में जाने की तैयारी कर रहा था। पत्नी विनीता देवी (22) ने बरात जाने से मना किया। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद वह घर से बरात के लिए निकल गया। रास्ते से जैकेट लेने के लिए लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांककर देखा तो पत्नी फंदे से लटकी मिली।
विज्ञापन

परिजनों की मदद से दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और सीएचसी लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर खंडेहा के पटपरहा निवासी पिता रामबाबू मायके पक्ष के लोगों के साथ पहुंचे। पिता ने आरोप लगाया कि करीब डेढ़ साल पहले बेटी की शादी की थी। आरोप लगाया कि कई बार बेटी को दहेज के लिए दामाद ने पीटा, फिर समझौता हुआ था। थाना प्रभारी राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर पर पप्पू के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed