फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Why is fertilizer kept in buffer, send it to the Centre: Agriculture Minister

खाद बफर में क्यों रखी है, केंद्र में भेजो : कृषि मंत्री

Tue, 30 Sep 2025 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 30 Sep 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Why is fertilizer kept in buffer, send it to the Centre: Agriculture Minister
फोटो 25 सीकेटीपी-21- परिचय- मानिकपुर में महिला के घर में परिजनों से बातचीत करते कृ​​षि मंत्री स
चित्रकूट। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मंगलवार को अधिकारियों से कहा कि खाद बफर में रखने के लिए नहीं आई है। इसे केंद्र में क्यों नहीं भेजा जा रहा है? किसान परेशान हैं और खाद बफर में रखी है। आगे ऐसा हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी। कृषि मंत्री मानिकपुर के रानीपुर टाइगर रिजर्व के गेस्ट हाउस में खाद की समस्या के निदान के लिए कृषि-सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

बैठक में कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों से संपर्क कर बताया जाए कि खाद की कोई कमी नहीं है। अफवाह के चक्कर में न पडें। 30 नवंबर तक खाद का वितरण होगा। अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को समय से बीज उपलब्घ करा दें। गांवों में चौपाल लगाकर रबी की फसल के लिए उपयोगी अच्छे बीजों व अच्छी पैदावार करने के लिए उपाय बताएं।
विज्ञापन


बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री ने ऐंचवारा कृषि केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। कई किसानों से बातचीत की। बैठक में उपकृषि निदेशक राजकुमार, जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला, सहकारिता विभाग के सहायक उपायुक्त राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------

पीड़ित परिवार से मिले मंत्री

चित्रकूट। मानिकपुर केंद्र में खाद के लिए लाइन में खड़ी जवाहर नगर मोहल्ले की वृद्ध कलावती धक्कामुक्की से गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही मंगलवार को उनके घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात किए। उन्होंने घटना को लेकर दुख जताया।


अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। इस मौके पर कलावती के पुत्र राजेश यादव, भाजपा के जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, एडीएम उमेश चंद्र निगम, एसडीएम मोहम्मद जसीम, तहसीलदार दया शंकर वर्मा, ब्लाक प्रमुख अरविंद कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे। इसके बाद मंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed