फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   When three earths arose together, every eye became moist

एक साथ उठीं तीन अर्थियां तो हर आंख हुई नम

Sat, 12 Feb 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
When three earths arose together, every eye became moist
पुत्र का शव जाते देख फफककर रो पड़ी उसकी मां। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
राजापुर(चित्रकूट)। बांदा के कमासिन क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मृत तीनों दोस्तों के शव एक साथ मोहल्ले से जब उठे तो परिजन रोने-बिलखने लगे और वहां मौजूद सैकड़ों लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गुरुवार तड़के कस्बे के दोस्त की बारात से लौटते समय राजापुर निवासी तीन दोस्त नीरज सोनी, लाला मोदनवाल व राजबहादुर यादव की बांदा के कमासिन के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। गुरुवार रात लगभग नौ बजे तीनों के शव बांदा से राजापुर पहुंचे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह तीनों के घर में सांत्वना देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। तीनों दोस्तों के शव एक साथ उनके घरों से अंतिम संस्कार के लिए यमुना नदी किनारे पहुंचे। इधर कस्बे से जब तीनों शव उठे तो मानों वहां मौजूद हर शख्स रो पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों दोस्तों के शव एक साथ निकलने पर लोगों ने कहा कि तीनों के अलग-अलग व्यापार थे पर आपस में तीनों गहरे दोस्त थे। किसी ने सोचा तक नहीं था कि तीनों दोस्तों की यह दोस्ती अंतिम समय तक साथ रहेगी। एक साथ तीनों की मौत और तीनों के एक साथ अंतिम संस्कार होने की बात भी किसी ने सोची तक नहीं थी।

 मोहल्ले से एक साथ तीन शव उठने पर रोते बिलखते व गमगीन परिजन। संवाद

मोहल्ले से एक साथ तीन शव उठने पर रोते बिलखते व गमगीन परिजन। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed