फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   When handover drinking water schemes

हैंडओवर हो पेयजल योजनाएं

Mon, 27 Jun 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला चित्रकूट
अमर उजाला चित्रकूट Updated Mon, 27 Jun 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
When handover drinking water schemes
अधिकारियों को निर्देश देते मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूटधाम मंडल के मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्य व योजनाओं की बैठक हुई। जिसमें कार्यदायी संस्था सीएनडीएम महोबा के अधिकारी अनुपस्थित रहे। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। कमिश्नर ने कहा बरगढ़-कर्वी व मऊ की पेयजल योजना जो पूरी हो गई है उसे तत्काल संबंधित विभाग को हैंडओवर की जाए। उन्होंने कहा कर्वी-राजापुर मार्ग पर बने पुल के दोनों ओर सेतु निगम व नगर पालिका के अधिकारी आपसी समझौते पर रोड बनवाएं।
विज्ञापन


कमिश्नर ने कहा सीएम की घोषणा से संबंधित सड़कों को समय से पूरा कराए। यदि किसी निर्माण कार्य का स्टीमेट रिवाईज किया जा रहा हो तो उसे कोशिश करके करा लें। स्टेडियम में काफी काम बकाया है। जिसे 15 जुलाई तक पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा लोहिया समग्र ग्रामों के संपर्क मार्ग का काम जल्द पूरा कराया जाए। राजीव गांधी विद्युतीकरण में जो भी गांव, मजरे का चयन किया गया है उन्हें समय के अनुसार पूरा कराए। लोहिया आवासों में सोलर लाइट नेडा विभाग लगाएगा, उसकी सूची दे दी गई है। वर्ष 2016-17 के स्वच्छ शौचालय के लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजी जाए।
विज्ञापन


उप निदेशक कृषि को निर्देश दिए कि बीज, खाद का पर्याप्त भंडार रखें यदि अरहर के बीज में दिक्कत हो रही हो तो डीएम के माध्यम से पत्र भेजे। सूखे को देखते हुए किसान क्रेडिट कार्ड बनवाए जाएं। उन्होंने कहा कि सोलर पंप देने का लक्ष्य 57 है, जबकि आवेदन पत्र 999 आए हैं। जिन्हें ब्लाकवार लाटरी से चयन करके लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि खेत-तालाब योजना, तालाबों की खुदाई के बाद पानी की समुचित व्यवस्था कराए। यदि किसी तालाब पर कब्जा है उसे उप जिलाधिकारी ग्राम पंचायत के साथ बैठक करके समझौते से हटवाए। जिन तालाबों की खुदाई हो गई है उनके चारों तरफ वृक्षारोपण कराए। अन्ना प्रथा को समाप्त करने के लिए उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी ग्राम प्रधानों के साथ बैठकर समस्या का निराकरण कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में डीएम मोनिका रानी, मुख्य विकास अधिकारी ए दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी हवलदार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनीता सिंह, जिला विकास अधिकारी अजितेंद्र मिश्रा, परियोजना निदेशक, उप जिलाधिकारी रजनीश मिश्रा, राजापुर, मानिकपुर, मऊ, जिला उद्यान अधिकारी, उप निदेशक कृषि जगदीश नारायण, अधिशाषी अभियंता विद्युत राजमणि विश्वकर्मा, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, जल निगम, जिला विद्यालय निरीक्षक, उप निदेशक सूचना बांदा, बेसिक शिक्षाधिकारी आदि अधिकारी रहे।


डीएम मोनिका रानी ने बताया है कि समाजवादी पेंशन का लक्ष्य 40 हजार है। जिसके सापेक्ष 38 हजार 500 की फीडिंग की जा चुकी है। मनरेगा के तहत 50 दिन से मजदूरी करने वाले 17 सौ मजदूरों का श्रम विभाग में पंजीकृत किया गया है। कन्या विद्या धन का लक्ष्य शत प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। जननी सुरक्षा योजना आशाओं व लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेज दी गई है। पाठ्य पुस्तक व यूनीफार्म की धनराशि अभी तक नहीं आई हैं जैसे आएगी वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed