{"_id":"6a9865ea803001919c054151","slug":"waterlogging-in-goswami-nagar-administration-removes-encroachments-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-135774-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: गोस्वामी नगर में जलभराव, प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: गोस्वामी नगर में जलभराव, प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
02 सीकेटीपी-55 नाले की सफाई करती जेसीबी। संवाद
राजापुर (चित्रकूट)। राजापुर के वार्ड-3 गोस्वामी नगर में लगातार बारिश के कारण गंभीर जलभराव हो गया। निकासी मार्ग बाधित होने से पूरा मोहल्ला टापू बन गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। मोहल्लेवासियों ने नगर प्रशासन से जल निकासी दुरुस्त करने की मांग की। सूचना पर एसडीएम पूजा गुप्ता, लेखपाल अभय सिंह और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। निरीक्षण में निकासी मार्ग पर अतिक्रमण मिला, जिसे जेसीबी से हटवाया गया। सफाईकर्मियों ने नालियों की सफाई की, जिससे पानी निकलना शुरू हो गया और लोगों को राहत मिली। (संवाद)