{"_id":"59723be44f1c1bf3368b47a7","slug":"waterfall-is-difficult-to-get-out-of-the-walk","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से पैदल निकलना हो रहा मुश्किल।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से पैदल निकलना हो रहा मुश्किल।
चित्रकूट
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
rain
- फोटो : ani
अमर उजाला ब्यूरो
शिवरामपुर/पहाड़ी/राजापुर(चित्रक ूट)। जिले मेें शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश से शहर सहित कस्बों व ग्रामीण क्षेत्र में कई स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हो रही बारिश के बीच स्कूलों की छुट्टी होने से छात्र-छात्राएं भींगते हुए अपने घर पहुंचे। सड़कों में जलभराव होने से लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हो गया। ग्रामीण क्षेत्र में कई बस्तियों के आसपास जलभराव होने से ग्रामीणों को इस बात का भय सता रहा कि कहीं उनके कच्चे घर न गिर जाए।
शुक्रवार की दिनभर झमाझम बारिश होने से कई स्थानों पर जलभराव हो गया। शहर के एलआईसी मिशन रोड, शंकर गंज, चकरेही चौराहा मार्ग, तरौंहा, ओवर ब्रिज के नीचे जलभराव होने से लोगों को निकलने में परेशानी हुई। मानिकपुर कस्बे में नालियों का पानी लोगों के घरों में घुस गया। रेलवे स्टेशन के आसपास बसी बस्ती के पास जल भराव होने से घरों से निकलना मुुश्किल हो गया। इसी तरह से डोंडामाफी, इटवा, रानीपुर गिदुरा के आसपास बसे पुरवा की बस्तियों के पास जल भराव हो गया है। जिससे ग्रामीण भयभीत है कि कही उनके कच्चे घर न गिर जाए। राजापुर कस्बे में दलित बस्तियों में जलभरव हो गया है। इसके साथ ही कई गांवों के संपर्क मार्गों में जलभराव होने से आने जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी हुई।