फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   water problem will be solved in rural area

ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट का होगा समाधान

Mon, 13 Apr 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट। Updated Mon, 13 Apr 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट के समाधान को जल बचाओ समिति का गठन किया गया है। इसकी अध्यक्ष जिलाधिकारी हैं। डीएम नीलम अहलावत ने बताया कि मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान के तहत ग्रामीण इलाकों में पेयजल की विकट समस्या के मद्देनजर यह समिति बनाने के निर्देश शासन स्तर से आए हैं।

विज्ञापन


योजना के अंतर्गत समिति अतिदोहित और क्रिटिकल विकास खंडों में भूजल संवर्धन, वर्षा जल संचयन एवं जल संरक्षण से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराएगी। इसके अलावा चेकडैमों का निर्माण, तालाबों-पोखरों का गहरीकरण, खेतों की मेड़बंदी संबंधी कार्ययोजना बनाकर इसे क्रियान्वित किया जाएगा। क्रिटिकल विकास खंडों को चिह्नित कर शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि समिति में सीडीओ, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई विभाग, अधिशासी अभियंता उप्र जल निगम, प्रभागीय वनाधिकारी, पर्यावरण विभाग/ उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संबंधित क्षेत्रीय अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, अपर जिलाधिकारी, सभी उपजिलाधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी सदस्य हैं। जिला विकास अधिकारी समिति के सदस्य सचिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed