फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Water is not coming in Chillimal canal, crops are drying up

Chitrakoot News: चिल्लीमल नहर में नहीं आ रहा पानी, सूखने लगीं फसलें

Thu, 06 Feb 2025 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Water is not coming in Chillimal canal, crops are drying up
चिल्लीमल नहर दिखाते भाकियू पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : संवाद
चित्रकूट/राजापुर। चिल्लीमल नहर लगभग एक माह से बंद है। इस नहर से 50 गांव के किसान खेतों की सिंचाई करते हैं। नहर नहीं चलने से गेहूं सहित अन्य फसरें प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन

राजापुर क्षेत्र की चिल्लीमल नहर का संचालन यमुना नदी से होता है। 25 किलोमीटर लंबी नहर से 50 से अधिक गांवों के खेतों की सिंचाई होती है।
किसानों ने गेहूं, सरसों अलसी, चना की बुआई की है। किसान यूनियन के राजापुर क्षेत्र के मीडिया प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि 20 दिनों से नहर नहीं चली है। इससे फसलें प्रभावित हो रही है। कई बार किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया है।
विज्ञापन

बरद्वारा गांव में किसानों ने बैठक कर नहर न चलने पर विरोध जताया।
बरद्वारा गांव के किसान किसान बाबू माली, ओमप्रकाश ने बताया कि चिल्लीमल नहर नहीं चलाई जा रही है। जब अधिकारियों से बात की जाती है तो टालमटोल जवाब दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed