{"_id":"65959ee47cd669fddc0b88ff","slug":"water-filled-fields-and-roads-due-to-rain-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-4057-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बारिश से खेतों और सड़कों पर भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बारिश से खेतों और सड़कों पर भरा पानी
विज्ञापन
राजापुर/चित्रकूट। राजापुर कस्बा सहित आसपास के गांवों में बुधवार की सुबह गरज चमक के साथ तकरीबन दो घंटे बारिश हुई। इससे गली मोहल्लों की सड़कों और गलियों में पानी भर गया। दिन भर धूप नहीं निकली। तेज हवाएं चलने से अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक ठंड रही। बारिश से गेहूं की फसल को फायदा हुआ है।
नालियों की सफाई न होने से सड़कों पर पानी भर गया। दुकानों के अंदर पानी चला जाने से सामान भीग गया। दुकानदारों ने बताया कि काशीनगर मोहल्ले में सड़क नीचे होने से बारिश का पानी सड़क पर भर गया। इससे आने-जाने में परेशानी हो रही है।
बारिश होने से खेतों में भी पानी भर गया। ठंड से बचने के लिए आग ताप रहे हैं। जिला अस्पताल में अलाव नहीं जल रहा है। इससे मरीजों सहित तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
खटवारा निवासी किसान संतोष गर्ग, पराको गांव के मो. सुल्तान करीब एक महीने पूर्व गेहूं की बुआई की गई थी। इस बारिश से किसानों को जबरदस्त फायदा होगा। इसके साथ ही अरहर, सरसों, चना की फसलों के लिए यह बारिश फायदेमंद बतायी जा रही है। तुलसी कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां के मौसम वैज्ञानिक मनोज शर्मा ने बताया कि पांच जनवरी तक अभी इसी तरह से मौसम रहेगा। गरज चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। बताया कि बुधवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम 15 डिग्री पारा रहा। संवाद