फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Water coolers of District Hospital and Vikas Bhawan are not working

Chitrakoot News: जिला अस्पताल और विकास भवन के वाटर कूलर खराब

Thu, 08 May 2025 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 08 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Water coolers of District Hospital and Vikas Bhawan are not working
चित्रकूट। जिला अस्पताल और विकास भवन में लगे वाटर कूलर खराब हैं। इससे मरीज, तीमारदार और फरियादी भीषण गर्मी में पानी की बोतलें खरीदकर प्यास बुझाने को मजबूर हैं। विभागीय अधिकारी फ्रीजरों को ठीक नहीं करा रहे हैं। तीमारदारों और फरियादियों के मुताबिक, रोज करीब 200 पानी की बोतले दुकानदार बेचते हैं। आरोप है कि पानी बेचने वाले दुकानदारों की सेटिंग विकास भवन और अस्पताल के कर्मचारियों से है, जिन्हें बोतलों की बिक्री पर कमीशन दिया जाता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लगे एक फ्रीजर के भरोसे रोज करीब तीन हजार लोग रहते हैं। फ्रीजर से तीन घंटे बाद गर्म पानी आने लगता है। इससे प्यास नहीं बुझती है। वर्ष 2024 में अस्पताल में तीन फ्रीजर लगे थे। इनमें से दो खराब हो गए हैं। इन फ्रीजरों को अभी तक नहीं बनवाया गया है।
विज्ञापन




रोहित सिंह ने बताया कि गर्मी में भी जिला अस्पताल में ठंडा पानी नसीब नहीं होता है। प्यास बुझाने के लिए पानी की बोतल खरीदनी पड़ती है। मरीज नत्थू प्रसाद का कहना है कि फ्रीजर से पानी भरने गए तो गर्म पानी आ रहा था। मजबूरी में दुकान से पानी खरीद कर पीना पड़ा। विकास चंद्र ने आरोप लगाया कि अस्पताल के कुछ कर्मचारी दुकानों से कमीशन के नाम पर फ्री में पानी लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




खराब फ्रीजरों को बनवाने के लिए मिस्त्री को बुलाया गया है। आरओ को पाइप लाइन से कनेक्शन के लिए कहा गया है। दुकानों से किसी कर्मचारी का कमीशन होने की बात उनके सामने नहीं आई है।- डाॅ. शैलेंद्र कुमार, सीएमएस


विकास भवन में लगे फ्रीजर खराब, कैसे बुझे फरियादियों की प्यास



विकास भवन में सीडीओ समेत 20 से अधिक जिला स्तरीय अफसरों के कार्यालय हैं। प्रतिदिन करीब चार से पांच सौ लोग फरियाद लेकर आते हैं। यहां फरियादियों के लिए पेयजल की व्यवस्था नहीं है। विकास भवन में लगे तीन फ्रीजर काफी दिनों से खराब हैं। फरियादी वृद्ध छंगूलाल ने बताया कि बंद पेंशन चालू कराने के लिए आए थे। प्यास लगी तो फ्रीजर के पास गए, लेकिन फ्रीजर बंद मिला। जानकी सिंह ने बताया कि विकास भवन में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। मुख्य विकास अधिकारी अमृत पाल कौर के मुताबिक, फ्रीजर को ठीक कराने के लिए मिस्त्री बुलाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed