फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Water and Environment Protection Our Priority

जल व पर्यावरण की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

Fri, 23 Jun 2017 11:47 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Fri, 23 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Water and Environment Protection Our Priority
अमर उजाला के कार्यक्रम में व्यापारी - फोटो : amar ujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट । प्रदेश के ग्राम्य विकास राज्य मंत्री (जिला प्रभारी मंत्री) की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला योजना समिति की बैठक हुई। जिसमें विभिन्न विकास कार्यों के लिए अलग-अलग धनराशि जिला योजना में पास की गई। कुल 15 हजार 551 लाख रुपये के सभी काम पास किए गए।
         कलक्ट्रेट परिसर के सभागार में आयोजित बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. महेेंद्र सिंह ने कहा कि जल संरक्षण पर जोर दिया जाए। नए निर्माण वाले सरकारी भवन हार्वेस्टिंग के साथ बनायें जाएं। जिससे जल स्तर नीचे न जाय और भविष्य में पानी की समस्या से निदान मिल सके। तालाबों की खुदाई की जाती है तो उसमें वृक्षारोपण करके उसका सुन्दरीकरण किया जाए। सभी कार्यालयों में बायोमैट्रिक सिस्टम लगवाया जाए जिससे उपस्थिति की समीक्षा हो सके। अधिकारियों के पास गंभीर प्रकरण की कोई पत्रावली हो तो उसे तीन दिवस के अंदर निस्तारण होना चाहिए। प्रधानमंत्री आवास के लिए एक लाख 20 हजार की धनराशि पात्र व्यक्तियों को तीन किस्तों में दी जाएगी प्रथम किस्त 40 हजार,द्वितीत किस्त 70 हजार व अंतिम किस्त 10 हजार जो रंगाई-पोताई के लिए दी जाएगी और आठ-नौ महीना में आवास तैयार होंगे, शौचालय के लिए 12 हजार की धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन

     बैठक में जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने कहा  चित्रकूट की संस्कृति पूरे देश में विद्यमान है। उसे कायम रखना है, कटिबद्ध होकर कार्य करें और प्राप्त लक्ष्य को आसानी से पूरा करने में कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए। प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी अजितेेंद्र नारायण ने विकास कार्यों में खर्च होने वाली धनराशि की जानकारी दी। इस मौके पर सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा, विधायक सदर चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, मानिकपुर विधायक आर के सिंह पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष मैना देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक जाटव, जिला पंचायत सदस्य और सभी एसडीएम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने किया पौधरोपण
चित्रकूट।(ब्यूरो) कलक्ट्रेट परिसर में ग्राम्य विकास मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने पौधरोपण कर इनकी सुरक्षा की बात कही । इस मौके पर संासद, सदर विधायक, मानिकपुर विधायक जिलाधिकारी के अलावा डीएफओ ललित गिरी ने पीपल, मौलश्री,नीम के पौध लगाये। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने बुंदेलखंड में पानी की समस्या पर कहा कि जल्द ही पूरे बुंदेलखंड में पानी ही पानी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed