फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Water accumulated under a bridge on the Ram Van Gaman Marg, which is currently under construction.

Chitrakoot News: निर्माणाधीन राम वन गमन मार्ग पर पुल के नीचे भरा पानी

Wed, 30 Sep 2026 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Water accumulated under a bridge on the Ram Van Gaman Marg, which is currently under construction.
30 सीकेटीपी-11-पुल के नीचे भरे पानी से निकलते लोग। संवाद
राजापुर (चित्रकूट)। अयोध्या से चित्रकूट तक निर्माणाधीन राम वन गमन मार्ग पर राजापुर से कमासिन जाने वाले पुल के नीचे बारिश का पानी भरा है। इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। लंबे समय से जलभराव के कारण सड़क जर्जर होती जा रही।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 कालिंदी नगर से चिल्ली राकस, बेराऊर और रायपुर होते हुए गंगी तालाब तक जाने वाला मार्ग इन दिनों बदहाल है। इस मार्ग का राष्ट्रीय राजमार्ग से सीधा संपर्क न होने से समस्या और गंभीर हो गई है। स्थानीय ग्रामीण दयानंद चतुर्वेदी ने बताया कि यदि जल्द पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो सड़क पूरी तरह खराब हो जाएगी।
विज्ञापन

गंगी तालाब में नवरात्रि के बाद बड़ी संख्या में देवी प्रतिमाओं का विसर्जन होता है। श्रद्धालु इसी मार्ग से होकर तालाब तक जाते हैं। ग्रामीण रामकृष्ण मिश्रा और राम नरेश ने मांग की है कि गंगी तालाब मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ा जाए, ताकि आसपास के कई गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके और विसर्जन के दौरान भी परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम पूजा गुप्ता ने बताया कि जल्द ही मौके का निरीक्षण कर संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जाएगा। नवरात्रि के बाद होने वाले विसर्जन को देखते हुए उससे पहले जलभराव और मार्ग की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed