{"_id":"576ad3a44f1c1b5964b48a93","slug":"walk-around-the-fields-after-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद खेतों में चले हल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद खेतों में चले हल
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Wed, 22 Jun 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खेत में हल चलाता किसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार तीन साल से सूखा व अतिवृष्टि का दंश झेल रहे बुंदेलखंड के किसानों को चार दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश ने अच्छे संकेत दिए हैं। उम्मीद है कि इस बार मानसून अच्छा रहेगा और खेतों में उपज भी बढ़ेगी। बारिश के बाद बुधवार को जिले के कई खेतों पर किसानों को बैलों के साथ जुताई करते देखा गया। तमाम किसानों का मानना है कि अब जमीन जोताई लायक हो गई है।
विज्ञापन
हर बार मानसून से धोखा खाने वाले जिले के किसानों ने इस साल अच्छी बारिश की जो उम्मीद लगाई थी, वह फिलहाल सही साबित होती दिख रही है। जिले में चार दिनाें से रुक-रुककर बारिश हुई। खासकर मऊ, पहाड़ी, राजापुर, मानिकपुर, बरगढ व भरतकूप क्षेत्र में बारिश के बाद तो किसान के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन
कई स्थानों पर किसान हल व बैल लेकर खेतों की जोताई करने पहुंचे। कसहाई के किसान सुभाष करवरिया ने बताया कि जिस प्रकार की शुरुआत हुई है, उससे तो लगता है कि इस बार अच्छी पैदावार होगी। नया पुरवा लखनपुर के शारदा प्रसाद ने बताया कि खेतों की जुताई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
मौसम ने साथ दिया तो इस बार किसानों के सारे दर्द दूर हो जाएंगे। उपकृषि निदेशक जगदीश नारायण ने बताया कि बारिश की शुरुआत अच्छी है। किसान जुताई करने लगे हैं। जो कृषि क्षेत्र के लिए अच्छे संकेत है।