{"_id":"7cb75ce92d13ced2a1ccd5453aea6eef","slug":"voters-mini-marathon-race-and-will-come-on-the-day-dawn-ferry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता दिवस पर मिनी मैराथन दौड़ व निकलेगी प्रभात फेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता दिवस पर मिनी मैराथन दौड़ व निकलेगी प्रभात फेरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
Updated Wed, 20 Jan 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर बुधवार को डीएम नीलम अहलावत ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक ली। जिसमें डीएम ने कार्यक्रम निर्धारित करते हुए कहा उस दिन शहर के पटेल तिराहा से जिला अस्पताल तक मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन होगा व प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान डीएम ने बताया कि दौड़ मेें 18 वर्ष से ऊपर के आम नागरिक प्रतिभाग कर सकते है। पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार, प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। मैराथन दौड़ के संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक, बीएसए व तहसीलदार होंगे। डीएम ने बताया कि मतदाता दिवस पर जिले के सभी कार्यालय के अधिकारी अपने कार्यालय शपथ ग्रहण का आयोजन भी कराएंगे।
उन्होंने बताया कि बूथ लेवल अधिकारी भी मतदाता जागरूकता के लिए अपने बूथों पर शपथ ग्रहण का आयोजन करेंगे। इसके साथ ही प्रभात फेरी भी निकालेंगे। इसके लिए तहसील स्तर पर बीएलओ की बैठक कर उनको निर्देशित किया जाए। जिलाधिकारी ने मनोरंजन अधिकारी को केविल आपरेटरों के माध्यम से मतदाता दिवस का व्यापक प्रचार प्रसार कराने को कहा।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि शहर के सीआईसी में एक कार्यक्रम आयोजित कर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सर्वोत्तम कार्य करने वाले बीएलओ को पुरस्कृत भी किया जाएगा। बैठक के दौरान एडीएम महेशचंद्र शर्मा, परियोजना निदेशक संतोष कुमार, एसडीएम कर्वी रजनीश कुमार, मानिकपुर के रामसकल मौर्य, राजापुर के सीपी उपाध्याय, मऊ के राममूर्ति त्रिपाठी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आरपी श्रीवास्तव, तहसीलदार अशोक कुमार सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।