फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Voters agree on the written demand letter of candidates

मतदाता लिखित मांग पत्र पर लें प्रत्याशियों की सहमति

Sun, 16 Jul 2017 11:16 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Sun, 16 Jul 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Voters agree on the written demand letter of candidates
डेमो इमेज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। नगर निकाय व नगर पंचायत के चुनाव होने से पहले यूपी इलेक्शन वॉच ने मतदाता जागरुकता कार्यक्रम चलाया है। जिसमें मतदाताओं को बताया जा रहा है कि मांग पत्र बनाने के बाद प्रत्याशियों से इसकी लिखित सहमति लें । प्रत्याशियों के जीतने के बाद इसी मांग पत्र के आधार पर विकास कार्य करने का दबाव डालें। पिछले जीते दावेदारों से पांच साल के कामक ाज का विवरण भी मांगे। पेड न्यूज में विधायक की सदस्यता समाप्त करने का जो फैसला आया है उसके पीछे यूपी इलेक्शन वॉच का ही प्रयास है।

     शहर के श्रंगार पैलेस में रविवार को यूपी इलेक्शन वॉच के प्रदेश समन्यवय अनिल शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि देश की यह पहली घटना है जब चुनाव आयोग ने एमपी के मंत्री नरोत्तम मिश्रा कि विधानसभा सदस्यता इसलिए रद्द कर दी कि उन्होंने चुनाव में पेड न्यूज का सहारा लेकर मतदाताओं को गुमराह किया था। इस मुहिम में एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स एडीआर भी शामिल था। बताया कि मतदाताओं को यह जानने का हक है कि उसक पालिका या नगर पंचायत अध्यक्ष अथवा मेयर ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में प्रत्येक वर्ष कितना बजट किसी मद में खर्च किया है। एडीआर की मांग है कि सभी जनप्रतिधि चुनाव से पूर्व प्रत्येक वर्ष मिले बजट और विकास कार्य में खर्च हुए धन का विवरण मतदाताओं को दें। ऐसा न करने पर जागरूक मतदाता जनसूचना अधिकार के तहत जानकारी ले। इस मौके पर प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य आलोक द्विवेदी, शशी शेखर दुबे, जिला संयोजक विनोद पटेल, रामसागर चतुर्वेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed