{"_id":"578d17414f1c1b676bc4c248","slug":"villagers-demanded-ration-blocking-traffic","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम लगाकर ग्रामीणों ने मांगा राशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम लगाकर ग्रामीणों ने मांगा राशन
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Mon, 18 Jul 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करती किहुंनिया, भौंरी व बसिला की महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन कार्ड और राशन सामग्री न मिलने की शिकायत लेकर चार गांव के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। किंहुनिया, भौंरी व बसिला गांव के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट के सामने जाम भी लगा दिया। हालांकि सूचना मिलते ही सदर एसडीएम मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन
उधर, पहरा गांव के लोगों ने नोडल अधिकारी पर मनमाने तरीके से राशन कार्ड की सूची से नाम काटने का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने डीएम मोनिका रानी को ज्ञापन देकर नए सिरे से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
किंहुनिया, भौंरी व बसिला की महिलाओं के साथ वनांगना टीम की संतोष, उर्मिला, ऊषा व शोभा ने बताया कि उन लोगों को पहले राशन सामग्री मिलती थी। अब दो माह से नहीं मिल रही है। इसके अलावा कुछ महिलाओं ने गृहस्थी पात्रता में राशन कार्ड के लिए आनलाइन आवेदन किया लेकिन दो माह बाद भी उनके नाम सूची में नहीं हैं।
विज्ञापन
जिससे राशन सामग्री नहीं मिल रही। पहले ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद कलेक्ट्रेट के सामने मार्ग पर जाम लगा दिया। सदर एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। इस मौके पर कंचन, संवारिया, पियरिया, शांति, फुलवा, कामता, ज्ञानमती, जानकी, लौंगी, लीला व उर्मिला आदि मौजूद रहीं।
सोमवार को सदर ब्लाक के पहरा गांव के रामभवन कुशवाहा, तुलसीदास, मोहन लाल, राजा, शेरा, सुनील, मनोज, शैलेंद्र, रामशरण, मालती, भोलिया, मैना देवी, अजीमुन निशा, इमाम हुसैन व शंकर आदि ने बताया कि राशन कार्ड की सूची से उनके नाम काट दिए गए हैं। नोडल अधिकारी ने गांव के कुछ लोगों से मिलकर मनमानी तरीके से बगैर जांच किए नई सूची तैयार की है। नाम कटने वाले परिवार गरीब हैं। अब राशन सामग्री नहीं मिल रही, जिससे गुजारा मुश्किल हो रहा है। नए सिरे से जांच कराने की मांग की।