फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   village,former,school,police,FIR

मतपत्र लूटने वाले चार अन्य भी गिरफ्तार

Wed, 21 Apr 2021 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
village,former,school,police,FIR
फोटो- 11- राजापुर थाना परिसर में मौजूद गिरफ्तार किए गए मतपत्र लूटने के चार आरोपी। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
राजापुर(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के कनकोटा गांव में मतदान के दिन मतपेटी फेंकने और मतपत्र लेकर भागने के नामजद आरोपियों में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 69 सही व फटे मतपत्र भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

राजापुर थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह कनकोटा व आसपास के गांव के बाहर चेकिंग के दौरान खेतिया, गुड्डू उर्फ चन्द्रकिशोर, शिवमिलन साहू व सोनू निषाद को मतपत्रों के साथ पकड़ लिया है। सभी कनकोटा के प्राथमिक विद्यालय बूथ नंबर 9 में हुए उपद्रव में शामिल थे। इस घटना में थाने में 20 नामजद व 40 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने 11 आरोपियों को मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। अबतक इस मामले में 15 नामजद की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन

-----
पुजारी को भी भेजा जेल
राजापुर। पंडित दीपक कुमार को नवरात्र में मऊ से कनकोटा गांव में पूजन कराना महंगा पड़ गया। परिजनों ने बताया कि बार बार पुलिस को सफाई देने के बाद भी उन्हें जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार प्रधान पद के एक प्रत्याशी के घर नवरात्र की पूजन पाठ चल रहा था। इस अनुष्ठान को मऊ के पंडित दीपक करा रहे थे। 19 अप्रैल को जब पोलिंग बूथ में यह घटना हुई तो राजापुर पुलिस टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई जगह छापेमारी की। एक घर में पूजन करा रहे पंडित दीपक को पुलिसकर्मी उठाकर ले गये और उन्हें जेल भेज दिया है। इसी प्रकार राजापुर निवासी सुशील द्विवेदी के परिजनों ने भी बुधवार को बताया कि घटना की जानकारी होने पर वह राजापुर से कनकोटा गांव जा रहा था तभी रास्ते में पुलिसकर्मियों ने उसे भी पकड़कर जेल भेज दिया है। इसकी उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed