{"_id":"608bf7de8ebc3ebd016d5648","slug":"village-former-police-fir-woman-chitrakutt-news-knp626042314","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुआं में गिरी वृद्धा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुआं में गिरी वृद्धा, मौत
विज्ञापन
मानिकपुर(चित्रकूट)। मारकुंडी थाना अंतर्गत किंहुनियापुरवा में खेत की ओर जा रही वृद्धा अचानक फिसलकर कुएं में गिर गई। जानकारी होते ही परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसे लगभग एक घंटे बाद बाहर निकाला। पर तब तक वृद्धा की मौत हो चुकी थी।
किंहुनियापुरवा गांव निवासी बिज्जी (70) के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को तड़के वह घर से खेतों की ओर जा रही थी। रास्ते में फिसलकर कुएं में चली गई। कु एं में थोड़ा पानी भी है। आसपास किसी के न होने पर यह जानकारी किसी को नहीं हो सकी। लगभग आधे घंटे बाद वहां कुछ ग्रामीण कुएं से पानी लेने पहुंचे। तो देखा कि एक महिला कुएं के अंदर है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। महिला के परिजनों को जानकारी दी गई। इसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से वृद्धा को बाहर निकालने का प्रयास किया। तभी मारकुंडी थाना पुलिस टीम भी पहुंच गई। किसी तरह वृद्धा को बाहर निकाला गया पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मृतक के पुत्र गुलाब ने बताया कि पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से निकाला। मारकुंडी थाना के प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने सूचना दी थी कि वृद्धा की मौत कुएं में गिरने से हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।