फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   village,death,police,FIR,father

छोटी बहन लापता, बड़ी ने की खुदकुशी

Thu, 06 May 2021 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
village,death,police,FIR,father
चित्रकूट। सदर कोतवाली अंतर्गत चकौंध गांव से एक महिला एक सप्ताह से लापता है। इसकी जानकारी होने पर बड़ी बहन ने खुदकुशी कर ली है। परिजनों ने बताया कि लापता छोटी बहन की जानकारी करने के लिए अहमदाबाद में रहने वाली बड़ी बहन से मोबाइल के माध्यम से जानकारी ली थी। कोतवाली में भी इसकी जानकारी दी थी तो जांच अधिकारी दरोगा ने भी फोन कर लापता बहन के बारे में पूछताछ की थी। इसी बात को लेकर अहमदाबाद में दंपती के बीच विवाद हो गया। इससे क्षुब्ध होकर बुधवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। घटना को लेकर चित्रकूट में परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

चकौंध गांव निवासी माताबदल ने कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर में बताया कि उसकी शादीशुदा पुत्री अनीता 30 अप्रैल से गायब है। परिजनों ने मंगलवार को अहमदाबाद में रहने वाली बड़ी पुत्री मनीषा और दामाद देवेंद्र ने मोबाइल के माध्यम से जानकारी ली। इस बात को लेकर दंपती में झगड़ा हो गया। क्षुब्ध होकर मनीषा ने अहमदाबाद मे ही फांसी लगा खुदकुशी कर ली। पिता माताबदल ने बताया कि जांच अधिकारी दरोगा ने भी मोबाइल से मनीषा से अनीता के बारे में पूछताछ की थी। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि छोटी पुत्री अनीता के गायब होने की पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कई दिनों से कोतवाली के चक्कर लगा रहे है। मृतक पुत्री मनीषा का शव अहमदाबाद से चित्रकूट आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed