फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Verification status is not correct, please correct it.

Chitrakoot News: सत्यापन की स्थिति ठीक नहीं, करें सुधार

Wed, 03 Dec 2025 10:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 03 Dec 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Verification status is not correct, please correct it.
चित्रकूट। एसआईआर अभियान की हकीकत जानने के लिए बुधवार को डीएम शहर के बूथ स्थल राजश्री पुरुषोत्तम दास टंडन कंपोजिट विद्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने अभियान के कार्यों का जायजा लिया। उपस्थित बीएलओ से कार्यों की प्रगति भी जानी। कहा कि सत्यापन की स्थिति ठीक नहीं है। इसमें सुधार किया जाए।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम पुलकित गर्ग ने भाग संख्या 412 का निरीक्षण किया। उपस्थित बीएलओ ने बताया कि यहां पर कुल वोटर 554 है। इसमें से 28 की मृत्यु हो चुकी है। 78 का पता नहीं चल रहा है। डीएम ने कहा कि कहा कि इस भाग संख्या में सत्यापन की स्थिति ठीक नहीं है। इसमें सुधार किया जाए।कोई भी वोटर छूटने नहीं पाए। किसी तरह की शिकायत नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन

-------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
एपिक नंबर खोजने में होती परेशानी
चित्रकूट। जिले में विशेष पुनरीक्षण अभियान अंतिम चरण में है। ग्रामीण इलाके में 90 प्रतिशत से अधिक कार्य बीएलओ कर चुके हैं। जबकि नगर क्षेत्र में यह कार्य बाकी है। इससे मतदाता परेशान हैं। पुरानी वोटर लिस्ट के क्रमांक और एपिक नंबर उनको याद नहीं है। गणना प्रपत्र के वितरण में वह सवाल उनके मन में उतरता है। एपिक क्या है? 22 साल पहले की पुरानी वोटर लिस्ट का क्रमांक भी उनसे मांगा जाता है। इससे मतदाता उलझन में हैं। शहर के शंकर बाजार निवासी ऋषि कुमार ने बताया कि एसआईआर के फार्म में कई तरह की जानकारी मांगी जाती है। इसे समझ में नहीं आता है कि आखिर फार्म में क्या-क्या भरना है। पासी मोहल्ले के विनय कुमार ने बताया कि बीएलओ ने फार्म दे दिया। इसको भरने का तरीका नहीं बताया।इससे इसको भरने में समस्या होती है।
----------------------------------
इनसेट
स्वयं अपनी जिम्मेदारी समझे
चित्रकूट। उप निर्वाचन अधिकारी उमेश निगम ने बताया कि मतदाओं को चाहिए कि वह स्वयं अपनी जिम्मेदारी समझे। एसआईआर में सहभागिता करे। बीएलओ को प्रपत्र भरने दे। वहीं यदि दो स्थानों में मतदाता सूची में नाम है तो एक ही स्थान से प्रपत्र के भरें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed