फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Verdict on kidnapping, murder of twins today

आज आएगा जुड़वा बच्चों के अपहरण बाद हत्या का फैसला

Sun, 25 Jul 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Verdict on kidnapping, murder of twins today
चित्रकूट/खोही। लगभग ढाई साल पहले चित्रकूट के जानकीकुंड स्थित स्कूल की बस से तेल उद्यमी के दो मासूम जुड़वां भाइयों के अपहरण के बाद हत्या मामले का फैसला 26 जुलाई को अदालत दे सकती है। इस मामले की गूंज यूपी व एमपी के राजभवन तक पहुंची थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चित्रकूट के रामघाट निवासी तेल उद्यमी बृजेश रावत के छह साल के जुड़वा बच्चे श्रेयांश व प्रियांश का 12 फरवरी 2019 को जानकीकुंड स्थित स्कूल की छुट्टी होने के बाद स्कूल बस से आते समय बाइक सवार युवकों ने तमंचा दिखाकर अपहरण कर लिया था। फिरौती एक करोड़ रुपये की मांगी गई थी बीस लाख रुपये देने के बाद भी आरोपियों ने दोनों को मारकर शरीर पर पत्थर बांध बांदा जिले के अतर्रा के पास नदी में फेंक दिया था। इस कांड का सतना मप्र की अदालत में विशेष सुनवाई हुई है। जिसमें मुख्य आरोपी राजू द्विवेदी समेत पांच को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया है। एक आरोपी ने जेल में ही ख्ुादकुशी भी कर ली है। बच्चों के पिता ने बताया कि अदालत 26 जुलाई को फैसला सुना सकती है। इसके लिए सभी परिजन आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed