फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Vehicles parked haphazardly on highways and major roads lead to accidents every day.

Chitrakoot News: हाईवे व प्रमुख मार्ग पर बेतरतीब खड़े होते वाहन, आए दिन होतीं दुर्घटनाएं

Mon, 01 Dec 2025 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Vehicles parked haphazardly on highways and major roads lead to accidents every day.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। जिले के कई प्रमुख स्थानों की सड़क पर बेतरतीब भारी वाहन खड़े होते हैं। लेकिन ये वाहन पार्किंग लाइट भी नहीं जलते हैं। आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं।
पिछले एक साल में चित्रकूट में ऐसी ही हुई चार घटनाओं में छह से अधिक की मौत हो चुकी है। ये हादसे सड़क पर खड़े वाहनों में पीछे से टकराने से हुए। प्रयागराज से वाया चित्रकूट, राजापुर व बांदा तक के इस हाईवे किनारे अक्सर भारी वाहनों से ही छोटे वाहन टकराए हैं।
विज्ञापन

झांसी- मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग व चित्रकूट राजापुर प्रांतीय राजमार्ग के शिवरामपुर, देवांगना मार्ग, खोह, हनुमानधारा मार्ग, लाेढ़वारा ऐसे स्थान हैं, जहां पर नो इंट्री के समय भारी वाहन खड़े होते हैं। शहर के समाजसेवी अभिमन्यु सिंह बताते हैं कि कभी भी यह देखा जा सकता है कि इन मार्ग पर दिन रात खड़े होने वाले वाहन सड़क के कुछ हिस्से से दबकर खड़े होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में तो शायद ही किसी में पार्किंग लाइट जलती है। बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बताते हैं कि हाईवे पर विभिन्न स्थानों पर डयूटी पर होमगार्ड व सिपाही भी तैनात होते हैं, मगर ये कभी-कभार ही नियमों का पालन कराते दिखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed